उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों में योग को मिली नई पहचान! अल्मोड़ा बना आयोजन स्थल

राष्ट्रीय खेलों के मुख्य खेलों में योग शामिल. अल्मोडा में योग का आयोजन स्थल चयनित

उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज, सचिव रंजीत सिंह, संयुक्त सचिव हर्षित शर्मा, अंतराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगाचार्य हेमंत जोशी समेत कुमाऊँ के योग प्रेमियों ने मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी , भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा द्वारा योगासन को अड़तीस वें राष्ट्रीय खेलों की मुख्यधारा के खेलों के साथ सम्मिलित करने के निर्णय का स्वागत किया किया तथा योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्यऔर अध्यक्ष उदित सेठ के पुरुषार्थ एवं मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद दिया!

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

योगासन स्पोर्ट्स चम्पावत के संयोजक अंतराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगाचार्य हेमंत जोशी ने कहा कि योगासन को भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है इस कदम से न केवल योगासन का महत्व बढ़ेगा, बल्कि इससे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। योगासन खेल को राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

एसोसिएशन ने पाँचवीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। सभी खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे राज्य को गर्वित किया। कर्नाटक में आयोजित सीनियर नेशनल राज्य के खिलाड़ियों ने अलग अलग एवेंट्स में 2 स्वर्ण पदक,1 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीतकर राज्य को तृतीय स्थान दिलवाया! आशा है कि आगे भी हमारे योग खिलाडी उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top