उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (Sri Guru Ram Rai University) में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस

Advertisements

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया|

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने वाले श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनसीसी छात्राओं को शुभाशीष दिया|

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशवीर दीवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को एनसीसी के छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अनुशासन सीखना चाहिए|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी कार्यक्रम में उपस्थित रहे|
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय लगातार प्रगति के पद पर अग्रसर है। इसका प्रमाण 2023 में रिपब्लिक डे परेड में विश्वविद्यालय के एनसीसी के छात्रों सागर कुमार ,अमन डिमरी ,विवेक रावत, हर्षिका कंडारी के चयन से मिलता है|

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

इस अवसर पर उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर आर पी सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम में स्कूल आफ एजुकेशन की डीन डॉक्टर मालविका कांडपाल ने बताया कि 2021 से एन सी सी विश्वविद्यालय में है। आज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सिर्फ लड़कों के लिए 29 यूके ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी 11 यूके बटालियन स्थापित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

इस अवसर पर सहायक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अनुष्का काला, कैडेट मेघा और कैडेट अनुष्का ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव लेफ्टिनेंट डॉ खिलेंद्र सिंह द्वारा दिया गया |

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top