
- अंकिता भंडारी प्रकरण : निजी चैट लीक मामले में विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग
- युवा मोर्चा ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- पीड़िता की निजता और गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
देहरादून। अंकिता भंडारी की कथित निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 15 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनोद आर्य ने अंकिता की बताई जा रही हजारों पन्नों की निजी व्हाट्सऐप बातचीत सार्वजनिक की और उनके व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियां कीं। पार्टी ने चैट के स्रोत, प्रमाणिकता और उसे सार्वजनिक करने की अनुमति की जांच कराने की मांग की।
आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने के साथ ही मामले में किसी दबाव के बिना कार्रवाई करने तथा शिकायत पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी देने की मांग भी की।