उत्तराखंड

सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Advertisements
  • सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
  • अनुशासन, दृढ़ संकल्प और पारिवारिक संस्कारों को बताया सफलता का आधार

देहरादून। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा मंगलवार को सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के करीब 500 विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आना स्वाभाविक है, लेकिन कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की राह आसान बनाते हैं। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासित रहने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी : धामी

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के जवानों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान विशेष योजनाएं संचालित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा

उन्होंने बताया कि संस्थान का गढ़वाल राइफल्स और कुमाऊं रेजिमेंट के साथ शैक्षणिक अनुबंध है। इसके तहत सेना के जवानों और उनके आश्रितों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस में विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी है।

ललित जोशी ने भविष्य में असम राइफल्स के साथ भी इसी तरह का शैक्षणिक अनुबंध करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि असम राइफल्स के जवानों और उनके आश्रितों को भी उच्च शिक्षा में विशेष सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता मालवा, उप प्रधानाचार्य डॉ. प्रेरणा बडोनी, एनसीसी अधिकारी डॉ. अंजना गुसाईं सहित विशाखा डोढ़ी, डॉ. प्रियंका गुसाईं, पंकज सजवान, अजीत गुसाईं और संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top