उत्तराखंड

विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी : धामी

Advertisements
  • विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी : धामी
  • मुख्यमंत्री ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी सहित यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनजागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। 47 दिनों तक चली इस यात्रा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की मूल भावना को दर्शाता है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को मिले दो आरोग्य रथ, CM ने दिखाई हरी झंडी

धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संबंध हैं। जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत के साथ रोटी-बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। दोनों देशों की भौगोलिक और प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए साझा प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना होगा। ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (जीईपी) की अवधारणा इस दिशा में महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की गुणवत्ता का आकलन कर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 9 यात्रियों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान हिमालय, नदियों, वनों और समृद्ध जैव विविधता से है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल कर रही है। नौले-धारे, चाल-खाल और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इस अभियान में महिलाओं और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जनकपुर से शुरू हुई यात्रा ने तय किए तीन हजार किलोमीटर

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि दो अक्तूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई 47 दिवसीय साइकिल यात्रा के दौरान तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। इस दौरान नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। यात्रा का उद्देश्य जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति तथा मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा

28 से 30 नवंबर तक देहरादून में होगा विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28 से 30 नवंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का विमोचन भी किया। यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

‘सिलक्यारा के साहस से वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता तक’ विषय पर होने वाले सम्मेलन में आपदा जोखिम के पूर्वानुमान, तैयारियों, नवीन तकनीकों और आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव, ज्ञान और नवाचारों का आदान-प्रदान करना है।

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के सदस्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top