उत्तराखंड

कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Advertisements
  • कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
  • ICCC, सीसीटीवी, ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम से होगी मेले की निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
  • एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून/हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार की जा रही है। आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों को देखते हुए पुलिस आधुनिक तकनीक के साथ अभिसूचना तंत्र को भी मजबूत करेगी।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में मंगलवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेसन और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुंभ मेले की सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा

बैठक में एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल और एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अब तक की तैयारियों और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। आईजी कुंभ मेला योगेंद्र सिंह रावत और मेलाधिकारी सोनिका समेत विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।

*स्नान पर्वों पर भीड़ प्रबंधन की चुनौती*

कुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष कार्ययोजना पर मंथन किया। घाटों पर सुरक्षा, पैदल यात्रियों का डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, वैकल्पिक रास्ते और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था की समीक्षा की गई। संकरे रास्तों और भीड़ के दबाव वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर वॉच टावर और बम निरोधक दस्तों की तैनाती की योजना भी बनाई जा रही है।

*ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी*

कुंभ मेले में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम को स्थापित कर सक्रिय किया जाएगा। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को मजबूत किया जाएगा। साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए भी त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

आतंकवाद और अन्य सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एटीएस, एसटीएफ, बीडीएस और अभिसूचना इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों की निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को जरूरी बताया।

*रेलवे स्टेशन, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था पर भी मंथन*

बैठक में रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने, जीआरपी की तैनाती, ट्रेनों के नियमन और सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की गई। मेला क्षेत्र में पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया और वैकल्पिक यातायात मार्गों की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों, फायर स्टेशनों और आपातकालीन संचार व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुंभ ड्यूटी के लिए सीएपीएफ, होमगार्ड, जल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की जरूरत का आकलन किया जाएगा। दूसरे राज्यों से आने वाले पुलिस बल के आवास, भोजन, पेयजल और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी समय से पूरी करने को कहा गया। निर्माणाधीन पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस लाइनों का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को मिले दो आरोग्य रथ, CM ने दिखाई हरी झंडी

*वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण*

समीक्षा बैठक के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी वी. मुरुगेसन और एडीजी एपी अंशुमान ने पुलिस लाइन ऋषिकुल का निरीक्षण किया। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने थाने-चौकियों, घाटों, हरकी पैड़ी के अस्थायी पुलों और संकरे मार्गों की व्यवस्थाएं देखीं। आईजी विम्मी सचदेवा ने संचार सब कंट्रोल रूम और फायर स्टेशनों का जायजा लिया।

आईजी कृष्ण कुमार वीके ने हाईवे पार्किंग, होल्डिंग एरिया और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, जबकि आईजी बरिंदरजीत सिंह ने निर्माणाधीन भवनों की प्रगति देखी। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी सुधार समय से करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईजी प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले, आईजी कार्मिक सुनील मीणा, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ/साइबर, डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह समेत विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top