उत्तराखंड

खुशखबरी : पैठाणी बाजार में लगभग 60 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा अब 24 घंटे ATM सुविधा का लाभ  

पैठाणी बाजार और लगभग 60 से अधिक ग्रामीणों को अब 24 घंटे सातों दिन एटीएम सुविधा का मिलेगा लाभ

जिला सहकारी बैंक पैठाणी शाखा हुई और भी हाईटेक

पैठाणी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक में एटीएम सुविधा तो मिलती है, लेकिन अधिकतर समय एटीएम और कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण ग्राहक पैसा नहीं निकाल पाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

सबसे बड़ी बात एटीएम मशीन बैंक के ही अंदर होने के कारण सिर्फ कार्य दिवस पर ही पैसे का लेन देन हो पाता है। छुट्टी और त्योहारों पर बैंक बंद होने के कारण स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण और बड़ी संख्या में पढ़ रहे छात्र और छात्राएं पैसा नहीं निकाल पाते हैं।

लेकिन सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक उत्तराखंड ग्रामीणों और किसानों के सुविधा के मद्देनजर पैठाणी बाजार में जिला सहकारी बैंक शाखा में एटीएम सुविधा का शुभारंभ हो गया है। यह एटीएम मशीन 24X7 खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के द्वारा बृहस्पतिवार 22 जून को विधिवत एटीएम काउंटर का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत जी, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई, जिला सहकारी बैंक पौड़ी डायरेक्टर कौशल्या भट्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत गणेश राठी नेगी ‘ पैठाणी मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मनवर रावत, वीरेंद्र रावत, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top