उत्तराखंड

ब्रेकिंग : JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में 50 हजार के इनामी सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

  • JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में एसआईटी को मिली एक और सफलता
  • ₹50 हजार के इनामी सहित 03 आरोपी दबोचे
  • इनामी अभियुक्त के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज
  • आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों को किराए के घर में एकत्रित कर पेपर कराया था उपलब्ध
  • गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 09
  • पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को लिया था रिमांड पर, हुए कई खुलासे
  • भर्ती प्रकरण से कमाए इन्ही रुपयों से राजपाल द्वारा लक्सर स्थित ज्वेलर्स से खरीदी थी लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी
  • जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने दिया था कच्चा बिल ज्वेलर्स के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही
यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

एसआईटी

JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम को मुकदमे से सम्बन्धित 50 हजार के इनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों दबोचने में सफलता हाथ लगी।

इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई। जो अभियुक्त द्वारा अपने व अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी और कैश जमा कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उदाहेड़ी मंगलौर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर पेपर उपलब्ध करा कर मोटी रकम ली गई थी।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को रिमांड में लिया गया था जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने अभियुक्त राजपाल को कच्चा बिल दिया गया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

  • अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश
  • विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)
  • अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर

बरामदगी :-

विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार से ₹1 लाख

अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर से ₹2 लाख, शैक्षणिक दस्तावेज

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top