उत्तराखंड

Uttarakhand : सहसपुर में टापू पर फंसे 5 लोग, SDRF की तत्परता से ऐसी बची जान, देखिए वीडियो…

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

देहरादून के सहसपुर में देर रात भारी बारिश के चलते नदी अचानक उफान पर आ गई, जिस कारण नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंस गए। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची, और रेस्क्यू अभियान चालया गया।

देखें वीडियो :-

बता दें कि देर रात सहसपुर क्षेत्र में अचानक नदी उफान पर आ गई, और पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वहां गए लोग टापू पर फंस गए। वहीं लगातार जलस्तर बढ़ने से वहां फंसे लोगों की धड़कनें तेजी से बढ़ने लग गई, और जिसके बाद मदद की पुकार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन

वहीं जब स्थानीय लोगों को आवाज सुनाई दी तो वहां पहुंच कर उन्होंने इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को दी और इसकी सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एसडीआरएफ को घटना के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर 'जैकी' गिरफ्तार

जिसकी सूचना मिलते ही सहस़्त्रधारा और डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीमें तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान घनघोर अंधेरा और नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

टीम ने टापू पर फंसे 5 लोगों का बमुश्किल राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित किनारे लाया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top