उत्तराखंड

राजपुर रोड सीट से डॉ. स्वराज विद्वान ने पेश की दावेदारी, भाजपा नेतृत्व के सामने रखा पक्ष

Advertisements
  • राजपुर रोड सीट से डॉ. स्वराज विद्वान ने पेश की दावेदारी, भाजपा नेतृत्व के सामने रखा पक्ष
  • प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य तक निभा चुकी हैं अहम जिम्मेदारियां, महिला नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व को बनाया आधार

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा में भी विधानसभा सीटों पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान ने अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी संगठन में लंबे अनुभव, विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को उन्होंने अपनी दावेदारी का प्रमुख आधार बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी : धामी

वर्तमान में डॉ. स्वराज विद्वान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ऋषिकेश जिले की प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले वह प्रदेश मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रभारी और उत्तरकाशी की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वह भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में कैबिनेट स्तर की सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान से जुड़कर भी उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के चलते उन्हें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। इनमें तीलू रौतेली पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, समरसता अवार्ड, महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड और नारी शक्ति पुरस्कार शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो डॉ. स्वराज विद्वान एमए, बीएड और पीएचडी हैं। उनका कहना है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर

राजपुर रोड विधानसभा सीट पर उनकी दावेदारी को महिला नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन में लंबे समय तक काम करने का अनुभव और विभिन्न स्तरों पर निभाई गई जिम्मेदारियां उनके पक्ष को मजबूत आधार देती हैं। डॉ. स्वराज विद्वान ने भाजपा नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी रख दी है। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर निगाहें रहेंगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजपुर रोड सीट से किस चेहरे को मैदान में उतारा जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top