उत्तराखंड

बड़ी खबर: सतपुली में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस, देखें Video 

a-person-ended-his-life-by-hanging-in-satpuli.

रिपोर्ट भगवान सिंह सतपुली

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली कस्बे के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

थाना अध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सतपुली कस्बे के दुधारखाल तिराहे के समीप रहने वाले (41) वर्षीय माल सिंह पंवार पुत्र प्रेम सिंह ने मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे के दौरान गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम-खम

मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। व्यक्ति के निधन से परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने हरिद्वार में किया नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार बेस चिकित्सालय भेज दिया गया है। बताया कि जांच के बाद व्यक्ति की मौत के पीछे के कारणों का पता लग सकेगा। ‌‌‌‌

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top