उत्तराखंड

बड़ी खबर : सोशल मीडिया में PM और CM के खिलाफ अपशब्दों के उपयोग करने पर सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर पौड़ी पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

सोशल मीडिया में पीएम और सीएम के खिलाफ अपशब्दों के उपयोग करने पर सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर पौड़ी पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

रिपोर्ट भगवान सिंह, पौड़ी गढ़वाल

सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम और सीएम के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रभारी एसएसपी सुखबीर सिंह को सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगराण ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

आज बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगराण प्रभारी एसएसपी पौड़ी सुखबीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जानकारी देते हुए जुगराण ने बताया कि एक महिला ने सोशल मीडिया पर भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में हंगामे के दौरान कुछ विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित व अभद्रता करने को लेकर पोस्ट किया। जिसमें महिला ने घटना को निंदनीय बताया था। जिसको लेकर एक व्यक्ति द्वारा कमेंट कर पीएम व सीएम के खिलाफ और शब्दों का प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगराण ने मामले में एसएसपी से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी एसएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

एसएसपी को शिकायत पत्र देते समय पूर्व गढ़वाल सह संयोजक एबीवीपी नितिन रावत तथा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पौड़ी नगर मयंक रावत की मौजूदगी रही।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top