उत्तराखंड

हादसा (accident) : यहां नयार नदी में समाई बोलेरो वाहन! एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल 

हादसा (accident) : यहां नयार नदी में समाई बोलेरो वाहन! एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल 

रिपोर्ट भगवान सिंह, सतपुली

पौड़ी। सतपुली से चमासू जा रही बोलेरो वाहन उखलेत मोटर मार्ग पर तकरीबन करीब 4:30 बजे अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे नयार नदी में जा समाई! जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया! जिसे स्थानीय लोगों और 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया!

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो वाहन संख्या- uk15 0822 जो सतपुली से चमासू जा रहा थी, लेकिन सतपुली से तक़रीबन 2 किमी दूर जाकर अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से 300 मीटर नीचे नयार नदी में समा गई!

वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे! जहां से स्थानीय निवासियों द्वारा घटना स्थल पर पहले ही पहुंचकर बचाव कार्य में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वहीं इस हादसे में चालक चेतन पुत्र प्रेम बल्लभ उम्र 30 वर्ष चमासू धार की मौके पर ही मौत हो गई! जबकि अरविंद पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 30 चमासू गाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया!

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वहीं घायल अरविंद को 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल भेजा गया! जहां से डाक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति देखते हुए aiims ऋषिकेश रेफर कर दिया गया!

वहीं मृतक का पंचनामा किए जाने की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम किया गया और मृतक शरीर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है!

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top