उत्तराखंड

हादसा : नरेंद्र नगर के पास स्कूटी गहरी खाई में गिरी, चालक महिला की मौत, तीन घायल

नरेंद्र नगर। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के पास गुजराडा मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। घनसाली से देहरादून लौट रहे एक परिवार की स्कूटी (UK07FF0338) अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी चला रही 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार एक अन्य महिला और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और दुर्गम थी, लेकिन SDRF के जवानों ने बिना समय गंवाए रोप और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से नीचे उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों, फायर ब्रिगेड और जिला पुलिस के समन्वय से चलाए गए इस संयुक्त अभियान में घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायल महिलाओं और बच्चों को स्ट्रेचर के सहारे वैकल्पिक मार्ग से मुख्य सड़क तक लाया गया।

तत्काल चारों को एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने स्कूटी चालक महिला अंजू को मृत घोषित कर दिया। घायल 50 वर्षीय पुष्पा देवी और उनके साथ मौजूद 6 साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घनसाली के पावली गाँव के निवासी यह लोग स्कूटी से अपने घर देहरादून जा रहे थे। नरेंद्र नगर के पास गुजराडा मार्ग पर अचानक चालक अंजू ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। एक ही स्कूटी पर चार लोगों का सवार होना भी हादसे का एक कारण माना जा रहा है।

मृतक और घायलों का विवरण :-

  • मृतक: अंजू (28 वर्ष), पत्नी सलवीर, निवासी- पावली, पोस्ट घनसाली, तहसील भिलंगना।
  • घायल: पुष्पा देवी (50 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, निवासी- पावली, पोस्ट घनसाली, तहसील भिलंगना।
  • घायल: 6 वर्षीय बालिका।
  • घायल: 4 वर्षीय बालक।

SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से तीन जिंदगियों को बचा लिया गया, लेकिन इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top