उत्तराखंड

पूजा के बाद जल भरने गई थी नदी किनारे, पैर फिसलते ही लहरों में समा गई 19 वर्षीय राधिका। सर्च ऑपरेशन जारी

कोटेश्वर मंदिर के पास टिहरी नदी में समाई युवती, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पूजा के बाद जल भरने गई थी नदी किनारे, पैर फिसलते ही लहरों में समा गई 19 वर्षीय राधिका

नरेंद्रनगर (टिहरी)। कोटेश्वर मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती टिहरी नदी की तेज धाराओं में बह गई। SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

जानकारी के अनुसार, राधिका पुत्री कुशलानंद उनियाल, निवासी ग्राम खंडगिरि मत सारी, जनपद टिहरी, अपने परिवार के साथ कोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा के बाद जब वह नदी से जल भरने गई, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

हादसे की सूचना मिलते ही थाना नरेंद्रनगर ने SDRF को मौके पर बुलाया। एडिशनल उप निरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक डीप डाइविंग उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

टीम द्वारा संभावित सभी स्थानों पर गहन तलाशी ली जा रही है। SDRF के मुताबिक, जब तक युवती का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

मंदिर परिसर में इस घटना से माहौल गमगीन हो गया है। स्थानीय लोग और परिजन मदद की उम्मीद में मौके पर डटे हुए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top