स्वास्थ्य

बड़ी खबर : मंत्री की फटकार से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, NHM कार्मिकों के वेतन भत्तों के लिए जारी किये 90 करोड़ की धनराशि : धन सिंह 

केन्द्र पोषित योजनाओं में नियोजित कार्मिकों को समय पर मिलेगा वेतन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की फटकार के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमे ने केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के वेतन भत्तों के लिये लगभग 90 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।

अब एनएचएम एवं अन्य केन्द्र पोषित परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों को महीनों तक वेतन भत्तों के लिये इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  योग आपसी समन्वय और सहयोग को करता है सुदृढ़ : डॉ रुचिता

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत सूबे में तैनात हजारों कार्मिकों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था, जिसको लेकर कर्मचारी परेशान काफी परेशान थे।

कार्मिकों को कई महीनों से वेतन न मिलने की जानकारी विभगीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को मिली। जिस पर उन्होंने गत सप्ताह विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर फटकार लगाते हुये शीघ्र वेतन भुगतान के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना

इसी का नतीजा है कि शासन ने एक सप्ताह के अंदर केन्द्र पोषित योजना के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिये लगभग 90 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।

इस धनराशि से विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं में कार्यरत कार्मिकों को पिछले कई महीनों से रूका हुआ वेतन मिल पायेगा जो कि सभी कार्मिकों के लिये राहत की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंसा पीड़ित महिलाओं को तुरंत मिलेगी मदद

वेतन भत्तों की धनराशि जारी होने पर केन्द्र पोषित योजनाओं में कार्यरत आशा, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियान एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि संगठनों ने विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत का आभार जताया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top