उत्तराखंड

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

Advertisements

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

राज्य के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्रों में मैदान से लेकर पहाड़ तक फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर कुमाऊं के कई इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान के मुताबिक इन तीनों जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

नैनीताल में इंच 4.5 हुई बर्फबारी

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नैनीताल में 4.5 इंच, मुक्तेश्वर में चार इंच, मसूरी में 1.6 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो पहाड़ से मैदान तक लेकर सभी जगहों पर बारिश हुई है।
लेकिन नैनीताल के भीमताल, गंगोली में 40- 40 मिलीमीटर तो चंपावत, काशीपुर, गरुड़, थराली, थल, धारचूला, गंगोलीहाट जैसे इलाकों में 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजधानी दून में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि आपदा के लिहाज से अगले 24 घंटे सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : 14 फरवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश। मतदान के लिए लिया गया फैसला

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : मसूरी के दीवाने हुए अक्षय कुमार। बर्फ कि फुहारों के बीच बनाया अपना वीडियो। देखें पूरा वीडियो…….

 

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

यह भी पढ़े : Big Breaking : देवप्रयाग, तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन। दो लोगों की मौत व 7 लोग घायल

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर CM धामी का बड़ा बयान। देखें वीडियो……

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top