हिल न्यूज़

लक्सर : किसान सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री, किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरे होने पर की चर्चा, सरकार की उपलब्धि गिनवाई… 

जोनी चौधरी, लक्सर

9548216591

लक्सर के रुड़की तिराहे के पास एक निजी होटल के सभागार में किसान सम्मान कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ से अवगत कराया उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के हितों को लेकर गम्भीर है।

बीजेपी किसानों की आय बढाने के लिए हर तरह की योजनाएं ला रही है, केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। हम इस योजना से देश के सभी किसानों को लाभ दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

आज देश के सभी किसानों को जो सम्मान निधि मिल रही है वह सीधे आपके बैंक खातों में मिल रही है। अगर किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, में दावे के साथ कह सकता हूँ जितनी योजनाएं अब किसानों के लिए आती हैं इतनी कभी नहीं आई है।

भारतीय जनता पार्टी जब भी सत्ता में आती है तो सेवा करने के लिए आती है हमने किसानों के उत्थान के लिए किसान बीमा योजना फसल बीमा योजना जैसी बहुत सारी योजनाये आज किसानों के लिए चल रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन

कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता ने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए माहौल को गर्म कर दिया। उसने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों को दी जाती है अगर पति पत्नी दोनों किसान है तो केवल एक को ही किसान सम्मान निधि दी जाती है अगर पत्नी किसान है तो उसे किसान सम्मान निधि क्यों नहीं दी जाती। उन्होंने कहा 20 से ज्यादा ऐसी योजनाएं हैं, जो लटकी पड़ी है जिसके कारण किसानों के काम रुके पड़े हैं योजनाएं केवल आती हैं और उन्हें पूरी तरह क्रियान्वयन नहीं किया जाता। ऐसे में योजनाओं के लाने से कोई लाभ नहीं है बीजेपी कार्यकर्ता की बात से सभा का माहौल गरमा गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुला इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दोनों संस्थानों के बीच MOU साइन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top