उत्तराखंड

दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही पौड़ी पुलिस, गहरी खाई में गिरी महिला के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस

दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही पौड़ी पुलिस, गहरी खाई में गिरी महिला के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस।

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

पौड़ी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक चप्पल ने खोला कत्ल का राज, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी किनारे हुई हत्या का पर्दाफाश! नेपाली युवक गिरफ्तार!

जिसके क्रम में चौकी सबदरखाल थाना देवप्रयाग पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जो सिरालाखाल में रोड़ के किनारे पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रही थी अचानक पैर फिसलने के कारण 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सबदरखाल मय पुलिस टीम आपदा राहत दल मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा कड़ी मेहनत व बड़ी मशक्कत के साथ गहरी खाई में उतरकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को खाई से बाहर निकाला गया तथा 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा : नरेंद्र नगर के पास स्कूटी गहरी खाई में गिरी, चालक महिला की मौत, तीन घायल

स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त महिला सुनीता देवी जो दिल्ली में रहती है, अपने मायके सिरालाखाल आई हुई थी।

नाम पता घायल महिला

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : न यात्रा में ढिलाई, न घोटालेबाजों को माफी! फुल एक्शन में गढ़वाल IG राजीव स्वरूप, पुलिस को दिए सख्त फरमान।

सुनीता देवी (उम्र 35वर्ष) पत्नी विजयपाल, निवासी-कोटला, मुबारकपुर, दिल्ली।

पुलिस टीम

1.उप निरीक्षक अमित कुमार
2.मुख्य आरक्षी 78 बुद्धिबल्लभ सिंह
3.रिक्रूट आरक्षी अजय

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top