उत्तराखंड

खुशखबरी: प्रदेश के अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को जल्द मिलेगा रियायती दरों पर 1 किलो नमक, शासनादेश हुआ जारी

  • खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का काम-रेखा आर्या
  • प्रदेश में गरीब राशनकार्ड धारकों को जल्द मिलने जा रही है रियायती दरों पर 1 किलो नमक की सौगात,कुपोषण से लड़ने में होगा कारगर साबित-रेखा आर्या
  • प्रदेश के अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को जल्द मिलेगा रियायती दरों पर 1 किलो नमक, शासनादेश हुआ जारी,सीएम धामी द्वारा किया जाएगा योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या
यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

देहरादून ! प्रदेश में खाद्य विभाग द्वारा गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका कि वह लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है जिसका की गरीब वर्ग लाभ ले रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना को शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

प्रदेश सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं,चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है।यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह 1 किलो दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

कहा कि कहीं ना कहीं आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि एक किलो नमक दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top