उत्तराखंड

Big breaking :- पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, 6 साल के लिए निष्कासित

Advertisements

भाजपा से बागी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए निष्कासित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और विरोध में काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार-विमर्श के बाद इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

इस निर्णय के तहत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी संगठन ने यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया है कि चुनावी प्रक्रिया में एकता और प्रतिबद्धता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भाजपा की अनुशासन समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे संगठन के प्रति वफादार रहें और पार्टी के हित में कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top