उत्तराखंड

Big breaking:- धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर पंचायती चुनाव तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Advertisements

धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर पंचायती चुनाव तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

नगर निकाय टैक्स से लेकर मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी तक कई प्रस्ताव एजेंडे में शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सुबह 11 बजे सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पंचायती चुनाव और नगर निकायों की टैक्स नीति जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति के बीच यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाईकोर्ट की रोक के बाद अब सरकार की रणनीति क्या होगी, इस पर भी मंत्रणा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इससे कर संग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और पूरे राज्य में समान कर व्यवस्था लागू हो सकेगी। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है।

सीजनल कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने से जुड़ा प्रस्ताव भी बैठक में लाया जाएगा। यह कदम मृतक कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

राज्य के पुराने और जर्जर हो चुके बाजारों को नया रूप देने के लिए एक नई री-डेवलपमेंट नीति भी कैबिनेट में रखी जाएगी। इसका उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना होगा।

राज्य में पैरामेडिकल और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए “स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल” के गठन का प्रस्ताव भी पेश होगा। इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रशिक्षण प्रक्रिया को दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल को वैध दस्तावेज मानने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के पटल पर आएगा। इससे खासतौर पर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

इसके अलावा कई अन्य विभागों के महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में पेश होंगे, जिन पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों से लेकर नौकरशाही और आम जनता तक की निगाहें आज की कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि जो फैसले आज लिए जाएंगे, उनका सीधा असर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन के जीवन पर पड़ेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top