उत्तराखंड

Big breaking:- हरिद्वार में पुलिस और गौतस्कर बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल! देखिए Video

गौतस्कर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

रुड़की अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर, कई गंभीर मामलों में वांछित था बदमाश

हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्कर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। हसनपुर डाडाजलालपुर के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाश ने फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल को नदी की ओर भगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

पुलिस ने बदमाश को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने फिर से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। मौके से मोटरसाइकिल, तमंचा और खोखा बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

10 हजार का इनामी बदमाश

गिरफ्तार बदमाश की पहचान इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा पुत्र इरफान निवासी सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। वह गौकशी और चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त था और 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी था।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

पुलिस के अनुसार, इस्तेकार के खिलाफ गौकशी, चोरी, डकैती और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top