उत्तराखंड

Big breaking:- पौड़ी पुलिस ने फिर एक बार दिखाया अपना दम! दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस का वारण्टियों की धर-पकड़ अभियान जारी, दो गिरफ्तार

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का वारण्टियों की धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। हाल ही में पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारण्टियों को गिरफ्तार किया।

लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने और माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (NBW) की शत प्रतिशत तामील करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके परिणामस्वरूप-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी NBW वाद संख्या- 06/24, धारा- 307 आईपीसी से संबंधित वारण्टी अभियुक्त विशाल उर्फ डैनी को कोडिया कैम्प से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम ने वाद संख्या- 1574/2023, धारा-138 NI Act से संबंधित वारण्टी अभियुक्त नितिन मुकेश को देहरादून से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार विशाल उर्फ डैनी, पुत्र वेदप्रकाश, निवासी- गबर सिंह कैम्प, कौड़िया, थाना- कोटद्वार गढ़वाल, जबकि नितिन मुकेश, पुत्र जगत सिंह, निवासी- राजपुर रोड, नियर एकता एवन्यू, किशनपुर, जनपद- देहरादून के रूप में पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी करण यादव, आरक्षी दिनेश दिलवाल आदि शामिल रहे, जबकि कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।‌

यह कार्रवाई पुलिस विभाग के वाणिज्यिक अपराधों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे फरार अपराधियों की धर-पकड़ में मदद मिल रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top