उत्तराखंड

अवैध खनन को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी उजागर : जोशी

अवैध खनन को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी उजागर – कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा सरकार पर राज्य में बढ़ते अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से लेकर कुमाऊं तक नदियों का सीना चीरा जा रहा है, और भाजपा सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाना यह साबित करता है कि उनकी ही सरकार इस समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद अगर उत्तराखंड में अवैध खनन चरम पर है, तो इसका मतलब साफ है कि सरकार ही खनन माफियाओं के साथ मिली हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

प्रदेश महामंत्री जोशी ने कहा कि खनन माफियाओं को खुली छूट मिलने से राज्य के पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। नदियों का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

कांग्रेस नेता ने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और कांग्रेस का समर्थन करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top