उत्तराखंड

Big breaking : भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची। यहां देखें लिस्ट..

भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का शुभारंभ 11 जनवरी से करने की योजना बनाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जाएगा। पार्टी ने इस चुनाव प्रचार अभियान के लिए स्टार प्रचारकों की एक सूची भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : डॉलर के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा! एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इस सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ सिंह रावत और सुधांशु त्रिवेदी जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर, पालिका और पंचायत अध्यक्षों को घर-घर जाकर संपर्क करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:-गोदावरी थापली को कांग्रेस ने सौंपी देहरादून और मसूरी चुनाव प्रचार की कमान

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं के साथ पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा इस चुनावी प्रचार के माध्यम से पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने का लक्ष्य रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : पौड़ी में भीषण सड़क हादसा! 5 की मौत, कई घायल। देखें वीडियो

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top