पिथौरागढ़/ इंफो उत्तराखंड
पिथौरागढ़ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पहाड़ी से बोल्डर आने की चपेट में सेना के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक मजदूर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन लिपुलेख बॉर्डर से धारचूला की ओर जा ही रहा था, तभी लवारी के पास सेना के गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया। जिसमें सेना के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं सड़क पर काम कर रहा मजदूर के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आने से उसकी मौत हो गई। वहीं सेना के 2 जवानों को धारचूला के अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं पहाड़ी से भारी भूस्खलन के बाद लिपुलेख सड़क पूरी तरह से बन्द हो गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें