उत्तराखंड

सराहनीय कार्य : टीम श्रीनगर गढ़वाल कनेक्ट ने अपनी पहली सालगिरह पर लोगों को बाँटा बुराँश का शर्बत

रिपोर्ट  : भगवान, सिंह पौड़ी

जनपद पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल अंतर्गत टीम श्रीनगर गढ़वाल कनेक्ट ने मुहिम स्वच्छ पहाड़ की सालगिरह पर 18 जून 2022  को सभी टीम सदस्यों ने एन आई टी के समीप बद्रीनाथ रोड पर अपने राज्य पुष्प बुरांस का रस चारधाम में आए यात्रियों और राहगीरों को गर्मी के इस मौसम में निजात दिलाने के लिए वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

जिसमे थानाध्यक्ष श्रीनगर हरिओम चौहान, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने भी अपनी भूमिका अदा की, टीम के सभी युवाओं द्वारा कड़ी धूप में इस नेक कार्य की समस्त क्षेत्रीय जनता एवं यात्रियों ने सराहना की, टीम के सभी सदस्यों द्वारा विगत 1 वर्ष से श्रीनगर व उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करने के साथ साथ क्षेत्र में फैले कूड़े को इकट्ठा करते है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

साथ ही प्लास्टिक जैसे कबाड़ को एकत्र कर उसे बेचकर जो पैसे मिलते हैं उसे गरीब बच्चों की अध्ययन सामग्री खरीदते हैं,इस अवसर पर थाना प्रभारी हरिओम चौहान श्रीनगर अध्यक्ष सुमन जोशी बंटी, सचिव अनूप बिष्ट, उपाध्यक्ष गौरव सिलोरी, अजय पोखरियाल श्रीनगर व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी सचिव जयदीप रावत उपाध्यक्ष आनंद भंडारी सिद्धार्थ मियां, कुलदीप वर्मा देवेंद्र अनूप रावत मनमोहन दीपकअभिषेक सुभम ममगाई, शुभम पांडे विजय आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top