उत्तराखंड

बड़ी खबर : सिंगटाली मोटर पुल (Singtali Motor Bridge) निर्माण को लेकर प्रमुख द्वारीखाल का मिला समर्थन। विधानसभा के बाहर किया धरना प्रदर्शन

  • देहरादून विधानसभा भवन में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा, ने सिंगटाली पुल निर्माण हेतु किया धरना प्रदर्शन

देहरादून

आज विधानसभा प्रथम सत्र 2023-24 के दौरान देहरादून में सिंगटाली पुल निर्माण के लिए सिंगटाली पुल निर्माण संघर्ष समिति के आवहन पर प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

विधानसभा के आगे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि मैने कई बार क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रेषित किया है सिंगटाली पुल आम जनता के हित में है इससे गढवाल मण्डल सहित कुमांऊ मण्डल क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। मैं तन मन धन से संघर्ष समिति के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ में हॅू।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

संघर्ष समिति के आहवान पर सभी लोगों को सिंगटाली पुल निर्माण हेतु सहयोग करना चाहिये। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष, उदय सिह, उ0क्रा0द0 के शान्ति प्रसाद भट्ट, दीपचन्द शाह, प्रधान ग्राम पंचायत किनसूर, कुलदीप सिह बिष्ट प्रधान ग्राम पंचायत गूम ढा0
राजीव बिष्ट संयोजक, संदीप राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारीखाल, प्रधान चांदपुर कैलाश बिष्ट, प्रधान दाबड़ राजेंद्र राणा, सत्य प्रकाश बर्थवाल, मेहरवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान यजेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार दाबद, आनंद प्रकाश, हरिसिह राणा कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top