उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज : देश के सबसे Handsome मुख्यमंत्री बने Pushkar Singh Dhami, 4 मुख्यमंत्रियों के बीच हुए सर्वे में धामी को मिला 38 प्रतिशत वोट

  • देश के 4 मुख्यमंत्रियों के बीच हुआ सर्वे, धामी को मिला 38 प्रतिशत वोट
  • गोवा सीएम दूसरे,आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन तीसरे और पंजाब सीएम भगवंत चौथे स्थान पर रहे

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

हाल ही में हुए सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। युवा मुख्यमंत्री धामी धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाकर चर्चा में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून लाना और नकल माफिया पर सख्त निर्णय लिया है। हाल ही में न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

देखें वीडियो :-

मुख्यमंत्री धामी जहां 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे।

हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था। इसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई। इससे पहले हुए एक अन्य चैनल में लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखंड के सीएम को 6वां स्थान मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top