उत्तराखंड

बचत को बढ़ावा देने सहकारी बैंक का महाअभियान, 21 अक्टूबर तक चलेगा ‘निक्षेप पखवाड़ा’

Advertisements
  • बचत को बढ़ावा देने सहकारी बैंक का महाअभियान, 21 अक्टूबर तक चलेगा ‘निक्षेप पखवाड़ा’

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन एवं प्रेरणा से उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक “निक्षेप अभियान पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों में बचत एवं वित्तीय अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करते हुए बैंक में व्यक्तिगत एवं संस्थागत निक्षेपों में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर की सभी शाखाएँ सक्रिय रूप से गांव-गांव और शहर-शहर पहुँच कर आमजन से संवाद कर रही हैं। बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों और सरकारी कार्यालयों में जाकर जनता को बैंक की प्रमुख योजनाओं फिक्स्ड डिपॉज़िट, रिकरिंग डिपॉज़िट, किसान बचत खाता, महिला बचत योजना, वरिष्ठ नागरिक निक्षेप योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

साथ ही, बैंक द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

प्रबंध निदेशक प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि बैंक मुख्यालय स्तर से इस अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है सभी जिला सहकारी बैंकों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभियान का प्रभाव वास्तविक रूप से धरातल पर दिखे
उन्होंने कहा कि “राज्य सहकारी बैंक का उद्देश्य केवल निक्षेप बढ़ाना नहीं, बल्कि जनविश्वास और वित्तीय सशक्तिकरण को मज़बूत करना है।

अभियान के तहत प्रदेशभर की शाखाओं में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहाँ आमजन को निक्षेप योजनाओं की जानकारी के साथ तत्काल खाता खोलने की सुविधा दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को बचत के लाभ, निवेश के सुरक्षित विकल्प, और सहकारिता से जुड़ने के फायदे समझाए जा रहे हैं,
उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक इस अभियान के माध्यम से सहकारिता के उस मूल मंत्र को पुनः जीवंत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

“सहकारिता से समृद्धि की ओर”
बैंक प्रबंधन ने सभी नागरिकों, संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों से अपील की है कि वे इस निक्षेप अभियान में भाग लेकर राज्य की सहकारी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top