उत्तराखंड

अच्छी खबर : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज को मिली डीजीसीए से स्वीकृति

डोईवाला : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज को मिली डीजीसीए से स्वीकृति

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। देहरादून (जौलीग्रांट) एयरपोर्ट के दो एयरोब्रिज को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से स्वीकृति मिल गई। एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर चार एयरोब्रिज बनाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें से दो एयरोब्रिज को स्वीकृति मिल चुकी है।

जिसको जून माह में यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। देहरादून एयरपोर्ट पर लगभग 460 करोड़ रुपये की लागत से नया टर्मिनल भवन बनाया गया है। फेज टू बिल्डिंग के साथ ही चार एयरोब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसका कार्य अब लगभग पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

दो एयरोब्रिज को डीजीसीए से निरीक्षण के बाद हरी झंडी भी मिल चुकी है। एयरोब्रिज न होने के कारण हवाई यात्रियों को बस या पैदल ही विमानों तक आवाजाही करनी पड़ती है। इससे तेज धूप और बारिश में यात्रियों को दिक्कत होती है। जिस कारण एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर चार एयरोब्रिज बनाए गए हैं। जिससे हवाई यात्री धूप व बारिश से बचते हुए विमानों तक आवाजाही कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

हालांकि, छोटे विमानों तक बस या पैदल ही आवाजाही करनी होगी। एयरपोर्ट पर आने वाले छोटे या एटीआर विमानों तक आवाजाही करने के लिए पैदल या बस से ही आवाजाही करनी होगी। चार्टर्ड या छोटे विमानों के लिए एयरोब्रिज की सुविधा नहीं रहेगी।एयरोब्रिज का इस्तेमाल बड़े विमानों के लिए किया जाएगा।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया की 04 एयरोब्रिज का कार्य पूरा कर लिया गया है। दो एयरोब्रिज को डीजीसीए से मंजूरी मिल चुकी है। मई के अंतिम या जून से एयरोब्रिज शुरू किए जा सकते हैं। हैं जिससे यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

क्या होता है एयरोब्रिज :

एयरोब्रिज से यात्री बिना ग्राउंड पर जाए टर्मिनल से सीधे विमान के अंदर जा सकेंगे और विमान से सीधे टर्मिनल तक आ सकेंगे। दो एयरोब्रिज शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर खड़े दो विमानों से यात्री सीधे टर्मिनल के बीच आवाजाही कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और यात्रियों को धूप या बारिश की परेशानी नहीं होगी। यह सुविधा देश के सिर्फ बड़े एयरपोर्ट पर उपलब्ध है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top