उत्तराखंड

ब्रेकिंग : केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, जानिए श्रद्धालुओं से क्या अपील की….

जोनी चौधरी, लक्सर प्रभारी 

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय पहुंचे केदारनाथ, धाम में नियुक्त पुलिस बल का सम्मेलन लेकर श्रद्धालुओं की “अतिथि देवो भवः” एवं उत्तराखण्ड पुलिस के ध्येय वाक्य “मित्रता सेवा सुरक्षा” की भावना के साथ सेवा व सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय जनपद रुद्रप्रयाग के अपने 2 दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन आज दिनांक 02 मई 2023 को केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ मन्दिर परिसर में धाम में सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बल का सम्मेलन लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय व खाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गयी। धाम में नियुक्त पुलिस बल हेतु व्यवस्थायें दुरुस्त हैं, फिर भी पुलिस कार्मिकों को उच्च कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया मन्दिर से सम्बन्धित ड्यूटियों को सेक्टर में विभाजित कर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करायें। किसी प्रकार की वीआईपी ड्यूटी इत्यादि होने पर रुटीन की ड्यूटियां प्रभावित न होने पायें।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस दौरान उनके द्वारा यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव जाने गये।

उनके द्वारा केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे मौसम पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा करें। जिन लोगों को हृदय रोगों की समस्या, बीपी की समस्या है, उनको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, वे इनसे सम्बन्धित नापने के उपकरण, जरूरी दवाईयां लेकर चलें।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

पुनः अपील की कि उत्तराखण्ड पुलिस आपकी सुगम यात्रा कराने हेतु प्रतिबद्ध है, फिर भी आपके स्तर से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यहां की ऊंचाई काफी है, ऑक्सीजन की समस्या हो सकती है, मौसम परिवर्तन की जानकारी जरूर रखें।

इस अवसर पर केदारनाथ धाम में पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा विवेक कुमार, प्रदीप सिंह चौहान, अमरचंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, चौकी प्रभारी केदारनाथ सहित निरीक्षक गण व धाम में तैनात पुलिस बल मौजूद रहा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top