उत्तराखंड

ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को किया सस्पेंड! देखें आदेश 

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड! देखें आदेश 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धामी सरकार के निर्देश पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन (Amit Jain) को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में धामी सरकार ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

जारी किए गए आदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय नियंत्रक अमित जैन (Amit Jain Suspend) को सस्पेंड करने के बाद कोषागार निदेशालय में संबंध किया गया है।

आपको बता दें कि लंबे समय से अमित जैन (Amit jain) के खिलाफ विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चली, उन पर आरोप थे कि वे विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अमित जैन को सस्पेंड (Amit jain Suspend) कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

वित्त नियंत्रक अमित जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था। इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  काफल फेस्टिवल 2026: देवभूमि की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं का भव्य संगम

इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top