उत्तराखंड

बड़ी खबर : जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मसूरी का निरीक्षण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मसूरी का निरीक्षण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

देहरादून। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी देहरादून ने आज मसूरी का दौरा किया। इस दौरान यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। किंग्रेग से संचालित शटल सेवा का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने यात्रियों की सुरक्षा और पार्किंग स्थल की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। माल रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही, प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लाइब्रेरी चौक पर यातायात बूथ स्थापित करने के आदेश दिए गए। माल रोड के दोनों ओर शटल सेवा की जानकारी देने के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी जारी किए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए गज्जी बैण्ड से हाथीपांव रोड तक रूट डाइवर्ट कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मसूरी में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पिकेट की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मसूरी भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने यातायात और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top