उत्तराखंड

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई पहल की, डेंगू/मलेरिया जांच हेतु एलिसा मशीनें उपलब्ध कराई गईं

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई पहल की: डेंगू/मलेरिया जांच हेतु एलिसा मशीनें उपलब्ध कराई गईं

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इस क्रम में आज उन्होंने जिला चिकित्सालय को डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए एलिसा मशीन प्रदान की। अब जिले में डेंगू और मलेरिया जांच के लिए मुख्यालय में दो एलिसा मशीनें उपलब्ध हैं, जबकि पहले केवल एक मशीन थी।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

साथ ही, जिलाधिकारी ने डेंगू के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को 20 फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई हैं। इसके साथ ही, इन मशीनों के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं हेतु धन की स्वीकृति और आंवटन भी किया गया है।

जिलाधिकारी स्वयं चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जनपद में स्थित सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस निरीक्षण के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा जनपद के चिकित्सालयों का निरीक्षण जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान जो सुविधाएं चिकित्सालयों में बताई जाती हैं, वे सभी वहां उपलब्ध हों। यदि किसी उपकरण या अन्य सुविधाओं की कमी हो, तो उसकी मांग करने का आदेश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

डीएम सविन बंसल की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण साबित होगी। उनकी सक्रियता से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक नया अध्याय खुलने की उम्मीद है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top