उत्तराखंड

डोईवाला : हाथियों ने रौंदी तीन बीघा गन्ने की फसल

*डोईवाला : हाथियों ने रौंदी तीन बीघा गन्ने की फसल*

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के हंसूवाला क्षेत्र में हाथियों ने किसानों की फसल नष्ट कर दी। सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने बताया की हंसूवाला गांव में हाथियों ने आतंक मचा रखा है।

हाथियों ने लगभग गन्ने की तीन बीघा फसल नष्ट कर दी। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानों पर चारों ओर से मुसीबत ही बनी हुई है। एक तरफ जहां बारिश न होने के कारण और नहरों में पानी ना होने के कारण गन्ना इस तपती धूप में फूक चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

वहीं अब हाथियों ने किसानों की फसल को नष्ट कर दिया। साकिर हुसैन ने बताया की पूर्व में भी कई बार हाथियों ने फसल को नष्ट किया है। जिसपर किसानों ने तार बाढ़ की मांग उठाई थी परंतु अबतक कोई भी पुख्ता इंतजाम वन विभाग द्वारा नही किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

जिससे इन हाथियों और अन्य जंगली जानवरों पर लगाम लगाई जा सके। किसानों ने कहा की यदि वन विभाग द्वारा जल्द ही कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो आमजन और किसान वन विभाग के विरुद्ध आंदोलन कर अपना रोष व्यक्त करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top