उत्तराखंड

जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सुबोध उनियाल

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून जू में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज गंभीर चुनौती बन चुका है और इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जागरूक नागरिक ही सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं। साथ ही जानकारी दी कि इस मानसून प्रदेशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत दो करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

कार्यक्रम में सचिव वन एवं पर्यावरण सी. रविशंकर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Inspired by Nature For Climate. For Our Future” प्रकृति से प्रेरणा लेकर जलवायु परिवर्तन का सामना करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने का संदेश देती है।

प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) रजन कुमार मिश्र ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। वन और वन्यजीवों की रक्षा कर हम पर्यावरण और मानव जीवन के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

इस दौरान “कस्तुरी संस्था” को देहरादून जू में ‘Adopt an Animal’ कार्यक्रम के तहत वन्यजीवों को निरंतर गोद लेने के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं “पुनः अरण्य संस्था” को वन एवं वन्यजीव संरक्षण में योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शुभ विश्नोई, अर्चना चौहान समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने युवाओं से प्रकृति संरक्षण और संवर्धन की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक (नियोजन एवं वित्त) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत एस.पी. सुबुद्धि, मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे, नरेश कुमार, मीनाक्षी जोशी, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डॉ. धीरज पांडे, वन संरक्षक धरम सिंह मीणा, राजीव धीमान, निदेशक राजाजी डॉ. कोको रोसे, वन संरक्षक नितु लक्ष्मी, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

कार्यक्रम के अंत में निदेशक देहरादून जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और पत्रकारों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top