उत्तराखंड

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने क्यों कहा कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान

कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से की रक्तदान करने की अपील

रक्तदान है महादान, रक्तदान करने से बचाई जा सकती है लोगों की जान- रेखा आर्या

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय दून अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा की आज वह पहली बार अपना रक्तदान कर रही हैं। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हे किसी तरह की दिक्कत नही हुई, कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कहीं ना कहीं हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बदला मौसम, बद्रीनाथ -हेमकुंड में ताजा बर्फबारी

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा की आज हम सभी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज कई लोगो की जान सही समय पर खून उपलब्ध ना होने पर चली जाती है।

ऐसे में हम सभी यह संकल्प लें और समय समय पर रक्तदान करें जिससे किसी जरूरतमंद की जान बच सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा महादान इस दुनिया में नहीं है और उन्हें स्वयं आज पहली बार रक्तदान करने पर बड़ी प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

इस अवसर पर निदेशक एसके सिंह, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, डॉ शशि उप्रेती, डॉ. नेहा बत्रा, डॉ. एचएस भाटिया, महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, निधि काला सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top