उत्तराखंड

शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारी धामी सरकार की प्राथमिकता है : डॉ अग्रवाल

देहरादून

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस शहीदों की याद में दीप जलाकर मनाया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारी धामी सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ अग्रवाल ने अपने निवास पर उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुए बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों ने राज्य में खुशहाली और विकास के जो सपने देखे थे। उन्हें पूरा करना धामी सरकार का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

इस मौके पर उन्होंने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन 23 वर्षों में राज्य उन सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार आंदोलनकारियों सपनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर ही अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी कुर्बानी देने वाले आंदोलनकारी की ऋणी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

इस मौके पर डॉ अग्रवाल के परिजन व डॉ सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top