उत्तराखंड

दु:खद : खुद की खुशी के लिए की खुदखुशी, श्रीनगर नैथाना पुल से युवती ने मारी छलांग। देखें वीडियो

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के श्रीनगर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नैथाना पुल से कूदकर एक 25 वर्षीय युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

देखें वीडियो:-

वहीं युवती ने छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट पुल के पास छोड़ दिया था, जिसमें उसने अवसाद में होने की बात लिखी है। साथ ही अपने माता-पिता से खुद के द्वारा उठाए गए कदम के लिए माफी भी मांगी है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती खिर्सू ब्लॉक की रहने वाली है। जहां शनिवार सुबह युवती ने दांत के डाक्टर के पास जाने की बात घर पर कह कर श्रीनगर पहुॅची थी। यहॉ पहुॅचकर युवती ने अलकेश्वर घाट के समीप नैथाना पुल से नदी में छलांग मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दिया है। लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

लेकिन पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दे दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा अलकनंदा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके से बरामद हुय सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि वह खुद से खुश नहीं थी, इसलिये खुद की खुशी के लिए उसने खुदखुशी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

साथ ही उसने सुसाइड नोट में अपने माता पिता से खुद के द्वारा उठाये गये कदम के लिये माफी भी मांगी है। और भाई-बहनों का ख्याल रखने की बात कही।

पत्र में लिखा कि मैं अपनी जिन्दगी से बहुत ज्यादा परेशान हूॅ, इसलिए खुदखुशी करना चाहती हूॅ। मैं जीते जीत बहुत रोई हूॅ, मरने के बाद खुश हूं।

श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि सुबह घर से दांत के डॉक्टर को दिखने के बहाने घर से निकली। और खिर्सू निवासी युवती ने नैथाणा पुल से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

पुलिस ने बताया कि युवती के बैग से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या की बात लिखी हुई है। युवती की उम्र 25 साल बताई जा रही है। उन्होने कहा कि अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गई है।

वहीं एसडीआरएफ श्रीनगर प्रभारी मंजरी नेगी का कहना है, एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। और खोजबीन जारी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top