उत्तराखंड

Paris Olympics : ग्राफिक एरा के लक्ष्य सेन ने ओलम्पिक में रचा इतिहास, खुशी से झूमे छात्र छात्राएं

ग्राफिक एरा के लक्ष्य सेन ने ओलम्पिक में रचा इतिहास

खुशी से झूमे छात्र छात्राएं

देहरादून। पेरिस ओलम्पिक में शटलर लक्ष्य सेन के एक नया इतिहास रचते ही ग्राफिक एरा में जश्न शुरु हो गया। देर रात विशाल स्क्रीन पर अपने प्यारे लक्ष्य सेन का रोमांचक मुकाबला देखने के लिए जुटे सैकड़ों छात्र छात्राएं उनकी जीत पर खूब नाचे और खुशियां मनाईं।

ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र और पूरे देश की ओलम्पिक में गोल्ड मैडल जीतने की उम्मीदों को हर मैच में बलवती बनाने वाले लक्ष्य सेन का मुकाबला देखने के लिए आज शाम से ही छात्र छात्राओं की भीड़ लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

ताइवान के शटलर चाऊ टियेन चेन से एक सैट में लक्ष्य सेन को पिछड़ते देखकर युवाओं की धड़कने बढ़ गई थीं, लेकिन बाद के दो सैटों में लक्ष्य सेन को आगे निकलते देखकर ग्राफिक एरा का बीटेक ऑडीटोरियम तालियों और नारों से गूंजने लगा। लक्ष्य सेन के शिक्षक और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी भी बहुत उत्साहित नजर आये।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

पेरिस ओलम्पिक में आज का मैच जीतने के साथ ही लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई तो विश्वविद्यालय परिसर में रात में ही मिठाइयां बांटी जाने लगी। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि हमारे लक्ष्य सेन ने आज ओलम्पिक में एक नया इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

वह ओलम्पिक के इतिहास में ऐसे पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं जो सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। डॉ घनशाला ने कहा कि लक्ष्य सेन पर ग्राफिक एरा के साथ ही पूरे देश को गर्व है। पूरा विश्वास है कि वह देश के लिए गोल्ड मैडल जरूर जीतेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top