उत्तराखंड

“हर घर तिरंगा अभियान” : आमजन को जागरूक करने के लिए लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

जनपद पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के आज दिनांक 12.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में समस्त थाना पुलिस स्टाफ तथा परमार्थ निकेतन के पदाधिकारियों व आम जनता के साथ परमार्थ निकेतन से जानकी पुल होते हुए राम झूला, लक्ष्मण झूला बाजार में आमजन को पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को गति देना है जिससे आमजन के दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हो, जब क्षेत्र में पुलिस द्वारा द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, तो पूरे क्षेत्र वासी गर्व के साथ देख रहे थे अधिकतर लोगों ने क्षेत्र में अपने घरों और दुकानों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाए हुए हैं यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top