उत्तराखंड

बड़ी खबर : पोस्टल बैलेट पर हरीश रावत ने फिर उठाए सवाल! पुलिसकर्मियों के बारे में कहीं ये बात… देखें वीडियो,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पोस्टल बैलेट पर फिर सवाल खड़े किए हैं। मामले में रावत का कहना है कि विधानसभा लालकुआं में एक भी पुलिसकर्मी का पोस्टल बैलेट पहुंचा ही नहीं है जबकि, अन्य पुलिस लाइनों में बैलेट पहले ही पहुंच चुके हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मिलने उनके छड़ायल स्थित आवास पहुंचे।

देखें वीडियो :-

यहां उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खटीमा में भी पहले पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में हो-हल्ला मचने के बाद चम्पावत और अन्य जगहों से बैलेट लाए गए। लेकिन लालकुआं में बैलेट आरओ तक पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

प्रदेश अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में अच्छी संख्या के साथ स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बना रही है। कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि जो लोकतांत्रिक शक्तियां चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ी हैं हम उनका साथ आगे सरकार चलाने में भी चाहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत बड़े नेता हैं और उनके साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात है। इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। इस मौके पर हरीश दुगर्पाल, हरेंद्र बोरा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने सर्विस वोटर के मतदान में धांधली का आरेाप लगाया। रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक ही व्यक्ति कई बैलेट पर पर टिक कर रहा है और हस्ताक्षर भी करता दिख रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top