उत्तराखंड

भारी बारिश से कार्लीगाड सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान।

  • भारी बारिश से कार्लीगाड सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान।

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों के हालात बेहद खराब हो गए हैं। देहरादून शहर में कार्लीगाड सहस्त्रधारा में रात्रि के समय अत्यधिक बारिश होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन शुरू किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

देहरादून जिले के केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने निरीक्षण किया. उत्तराखंड की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम से जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि, देहरादून में बिगड़ते हालातों को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात के समय ही घटनास्थल पर पहुंचीं. जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभालते हुए रात ही विभागों से समन्वय कर मौके पर रेस्क्यू टीमें भी भेजीं। एसडीआरएफ, एनडीआरफ, लोनिवि द्वारा जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top