उत्तराखंड

Red Alert : राजधानी के समस्त स्कूलों में छुट्टी घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

राजधानी देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में दून जिलाधिकारी सोनिका (Dun DM Sonika) ने आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

आदेश में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन (landslide) की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी : हेमंत द्विवेदी

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच, कोना कक्षा का धाद ने की पहल

इसके अलावा जनपद के समस्त शासकीय व गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनवाडी केन्द्र 23.08.2023 को बन्द रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top