उत्तराखंड

डोईवाला : धू–धूकर जली होलिका, रंगो की होली आज

  • डोईवाला : धू–धूकर जली होलिका, रंगो की होली आज

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के विभिन्न स्थानों पर होलीका पूजन के साथ होली की धूम देखी गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ी और जमकर खरीदारी की। शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद लोगों ने होलिका दहन कर प्रसाद का वितरण किया।

डोईवाला की नगर चौक, भानियावाला तिराहा, जौलीग्रांट, रानीपोखरी चौक, माजरी, कुड़कावाला, केशवपुरी, प्रेमनगर, लच्छीवाला, दुधली आदि स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने लकड़ियों और कंडों की होली खड़ी की, जिसके बाद होली की परिक्रमा के साथ जलाभिषेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

मंगलवार को होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सुख समृद्धि की कामना की। जिसके बाद डीजे की धूम मची और होली के गीतों पर जमकर थिरके लोग।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। होलीका पूजन के बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र डोईवाला में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग झूमते नजर आए।

रसायनयुक्त रंगो से करे परहेज

रंगोत्सव होली पर सिंथेटिक और केमिकल वाले रंगो से करे परहेज। रंगो के त्यौहार होली पर मिलावटी रंगो से दूरी बनाए रखे। ऐसे रंग त्वचा को बेजान बना देते हैं, साथ ही यह रंग आंखों और बालों के लिए भी घातक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि रसायनयुक्त रंगो की बजाए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल्स वाले रंगो से पिंपल्स, खुजली, जलन, आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं परंतु प्राकृतिक रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top