उत्तराखंड

Big News Laksar : गैंग बनाकर हत्या और लड़ाई-झगड़े की घटनाओं को ऐसे देते थे अंजाम, पुलिस ने धर दबोचा

जोनी चौधरी, लक्सर प्रभारी !

लक्सर

दिनांक-25.04.2023 को भूरनी खतीरपुर लक्सर निवासी सौरभ सैनी द्वाजरा करीब 15-20 युवको पर धारदार हथियारों को लेकर उसके भाई उमंग के साथ मार पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0 अ0 सं0 -361/2023 धारा-147, 148, 149, 307, 504 भादवि0 कायम व पंजीकृत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि घायल उमंग सैनी गम्भीर अवस्था में अस्पताल सीएमआई देहरादून में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवकों के बारे में ये जानकारी भी मिली कि ये सभी मिलकर लक्सर क्षेत्र में “गैंग ऑपरेट” करते हैं और अक्सर स्थानीय लोगों से मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में अपना खौफ फैला रहे हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर काम करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर प्रकरण में शामिल वांछित अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीप गांधी पुत्र स्व0 सुभाष निवासी ग्राम सोसायटी रोड राँयल पैलेस के पीछे वार्ड न0 11 कोतवाली लक्सर हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश देने के साथ ही प्रकाश में आए गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की तैयारी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

गिरफ्तार अभियुक्त-

दीपक कुमार उर्फ दीप गांधी पुत्र स्व0 सुभाष निवासी ग्राम सोसायटी रोड वार्ड न0 11 लक्सर

बरामदा माल

01 अदद चाकू नाजायज

पुलिस टीम-

01. व0उ0नि0 अंकुर शर्मा
02. उ0नि0 नीरज रावत
(चौकी प्रभारी कस्बा)
03. कानि0 ध्वजवीर सिंह

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top