उत्तराखंड

सुरंग हादसा अपडेट : 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के आपरेशन में अब अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

सुरंग हादसा अपडेट

41 श्रमिकों को बाहर निकालने के आपरेशन में अब अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल हो गए हैं

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ पहुंचे उत्तरकाशी, सिलक्यारा सुरंग में रेस्क्यू आपरेशन का लिया जायजा, रेस्क्यू आपरेशन को आगे बढ़ाने पर विशेषज्ञ राय देंगे

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के आपरेशन में अब अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल हो गए हैं। इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स उत्तरकाशी पहुंच चुके हैं और वे हालात का जायजा ले रहे हैं। रेस्क्यू आपरेशन को आगे बढ़ाने पर विशेषज्ञ राय देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार सभी संभव प्रयास कर रही है। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ और विभिन्न एजेंसियां भी सहयोग दे रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशन में ये सभी एजेंसी और विशेषज्ञ अपने-अपने मोर्चों पर एक साथ बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सुरंग में फंसे श्रमिकों का सकुशल रेस्क्यू कराने में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन, जल विद्युत निगम, पुलिस, आइटीबीपी आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एसजेवीएनएल सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) की टीम 13 नवंबर को सिलक्यारा पहुंची। यह टीम एक मीटर व्यास वाली वर्टिकल सुरंग की खोदाई का कार्य करेगी। साथ ही श्रमिकों के लिए एक लाइफ लाइन सुरंग भी बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

बीआरओ (बार्डर रोड आर्गनाइजेशन) 15 नंवबर को इस अभियान का हिस्सा बना। शनिवार को वर्टिकल ड्रिलिंग स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने की जिम्मेदारी बीआरओ को सौंपी गई और 24 घंटे के अंतराल में उसने 1.3 किमी सड़क तैयार कर दी। बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल आरएस राव वर्टिकल सुरंग बनाने में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

आरआइटीईएस रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विसेज (आरआइटीईएस) की टीम 12 नंवबर को रेस्क्यू अभियान में शामिल हुई। यह टीम वर्टिकल और हारिजांटल ड्रिलिंग में सहयोग कर रही है।

ओएनजीसी खोज-बचाव अभियान में ओएनजीएसी को 16 नवंबर को शामिल किया गया। ओएनजीसी पोलगांव की ओर से करीब 450 मीटर हिस्से में हारिजांटल ड्रिलिंग का जिम्मा संभालेगा।

टीएचडीसी टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लि.(टीएचडीसी) की टीम 12 नवंबर को रेस्क्यू अभियान में शामिल हुई। यह टीम बड़कोट छोर से माइक्रो टनलिंग का काम शुरू करेगी। इसके लिए भारी मशीनरी पहले ही जुटाई जा चुकी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top