उत्तराखंड

ब्रेकिंग/उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़/इन्फो उत्तराखंड

मदकोट-जोशा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जेसीबी पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोशा-कनलका के बीच ये हादसा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तबतक वो दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

जानकारी के मुताबिक बंगापानी तहसील के मदकोट में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बंगापानी निवासी जेसीबी ऑपरेटर चंद्र सिंह पालीवाल (JCB Operator Chandra Singh Paliwal) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी बैक करते समय ऑपरेटर का नियंत्रण खो गया और जेसीबी 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई. शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top